फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A bus rammed into a pickup vehicle at petrol pump in Bijnor

Bijnor Accident: तेज रफ्तार बस पेट्रोल पंप में घुसी, मशीन भी उखड़ गई, हादसे से मची चीख-पुकार

Wed, 20 Jul 2022 10:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Jul 2022 10:01 PM IST
सार

पेट्रोल पंप पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पेट्रोल पंप की मशीन भी उखड़ गई। वहीं हादसे से पेट्रोल-पंप पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
A bus rammed into a pickup vehicle at petrol pump in Bijnor
बिजनौर में पेट्रोल पंप पर हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर मुड़ी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में पेट्रोल पंप पर पहुंची बस ने एक पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे पेट्रोल पंप की मशीन भी उखड़ गई। हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक घायल हुआ है। गनीमत रही कि हादसे से पंप पर आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

विज्ञापन


बुधवार शाम सोहराबगेट डिपो मेरठ की एक रोडवेज बिजनौर में बैराज मार्ग के पेट्रोल पंप पर पहुंची। बस में डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर बस को मोड़ा लेकिन चालक ने स्पीड कम नहीं की। तेज गति में बस ने वहां तेल डलवा रही पिकअप गाड़ी में जोरदोर टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी में टक्कर लगी तो वह डीजल मशीन से टकरा गई। डीजल मशीन उखड़कर दूसरी ओर खड़ी वैगनआर कार पर जार गिरी। इनोवा कार में सवार एक परिवार दिल्ली से नैनीताल जा रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी सरकार से इस्तीफा: मंत्री दिनेश खटीक ने लिखा- दलित हूं इसलिए होता है भेदभाव, पत्र में बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार में सवार परिवार में भी चीख-पुकार मच गई। उधर, बस में सवार यात्री भी चिल्लाने लगे। पेट्रोल पंप के कर्मियों ने भागकर जान बचाई। हालांकि पिकअप गाड़ी का चालक घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed