फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A baby elephant separated from the herd is ill

झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा बीमार

Sat, 15 May 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
A baby elephant separated from the herd is ill
झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा बीमार
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। छह दिन पूर्व जंगल में झुंड से बिछड़कर क्षेत्र के गांव बहेड़ी पहुंचने वाला हाथी का बच्चा बीमार हो गया। वन विभाग ने बीमार हाथी के बच्चे का उपचार कराकर उसको रेस्क्यू सेंटर कालागढ़ भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएफओ नजीबाबाद ने भी मौके पर जाकर हाथी के बच्चे के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
छह दिन पूर्व हाथी का एक बच्चा जंगल में झुंड से बिछड़कर क्षेत्र के गांव बहेड़ी आ पहुंचा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव जाकर हाथी के बच्चे को कब्जे में ले लिया। टीम ने जंगल में हाथी के बच्चे के परिवार व हाथियों के झुंड की तलाश की, लेकिन असफल रहे। वनकर्मी बच्चे को बढ़ापुर वन रेंज की काशीवाला चौकी पर ले आए थे। पिछले चार दिन से हाथी का बच्चा काशीवाला वन चौकी पर ही था। शनिवार को उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। वन विभाग की सूचना पर बढ़ापुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कौशल किशोर अपने सहकर्मियों को साथ लेकर काशीवाला वन चौकी पहुंचे और उसका उपचार किया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि हाथी के बच्चे को हल्का बुखार व कब्ज की शिकायत थी, जो उपचार के बाद दूर हो गई है। सूचना पर डीएफओ नजीबाबाद मनोज कुमार शुक्ला, एसडीओ अरविंद कुमार ने भी काशीवाला वन चौकी पहुंचकर हाथी बच्चे को देखा और पशु चिकित्साधिकारी से उसके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के अनुसार हाथी का बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है। उचित देखभाल के लिए उसको कालागढ़ के रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed