{"_id":"48-77747","slug":"Bijnor-77747-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासमपुरगढ़ी, हर्रायवाला में कुर्बानी का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासमपुरगढ़ी, हर्रायवाला में कुर्बानी का विरोध
Bijnor
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़। कासमपुरगढ़ी, हर्रायवाला में कुर्बानी निकालने के विरोध को लेकर दो समुदायों में टकराव हो गया। कासमपुरगढ़ी में एक समुदाय के भारी विरोध के चलते पुलिस मौजूदगी में कुर्बानी को निर्धारित मार्ग से निकाला गया। जबकि हर्रायवाला में पुलिस की मौजूदगी में विरोध के बावजूद उसी मार्ग से कुर्बानी निकाली गई।
कासमपुरगढ़ी में सोमवार सुबह ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद एक बच्चा पुलिस की मौजूदगी में कुर्बानी का मीट लेकर मुख्यमार्ग स्थित शिवमंदिर के सामने से गुजर रहा था। कुछ ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उसे वहीं रोक लिया। जिसे लेकर दोनों समुदायों में नोकझाेंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बच्चे को निर्धारित मार्ग से निकलवाया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
वहीं हर्रायवाला में एक समुदाय ने कुर्बानी के मीट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविदास धर्मशाला के सामने से ले जाने का भारी विरोध किया। मामले को लेकर मौके पर पहले से ही पुलिस मौजूद थी। दोनों समुदायों में इस बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम के आदेश पर पुलिस, राजस्व टीम ने इसी मार्ग को निर्धारित मार्ग बताकर कुर्बानी की ट्रॉली को निकलवा दी। विरोध करने वालों पर कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें खामोश कर दिया। क्षेत्र के एक समुदाय में प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर असंतोष है। एसओ अफजलगढ़ सत्येंद्रपाल सिंह का कहना है कि धोखे से बच्चा शिवमंदिर मार्ग से कुर्बानी लेकर गुजरने का प्रयास कर रहा था। दोनों समुदायों ने मामले को निपटा लिया। उधर, एसओ रेहड़ बीएम सिंह का कहना है कि कुर्बानी का कोई विरोध नहीं हुआ। निर्धारित मार्ग से ही कुर्बानी निकाली गई।