फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो बाइक लुटेरे पकडे़ गए

दो बाइक लुटेरे पकडे़ गए

Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। पुलिस ने दो बाइक लुटेराें को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गईं दो बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और चाकू बरामद किया है। लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनका सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर सवार तीन बदमाश कोई वारदात करने जा रहे हैं। एसआई राजवीर सिंह, सिपाही धर्मवीर सिंह, मोहम्मद उमर, विजयपाल आदि ने चीनी मिल के पीछे दिनदारपुर मार्ग पर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की। बाइक सवाराें ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। घेराबंदी करके दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। पकडे़ गए बदमाश गांव चंचलपुर निवासी विशाल तथा स्योहारा के बसंतगढ़ निवासी आर्यन हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि चार जून की रात उन्हाेंने दिनदारपुर की नहर के पास से बाइक से जा रहे दो राहगीरों से बाइक, दो हजार रुपये और मोबाइल लूटा। अगले दिन सुबह पांच बजे धामपुर शुगर मिल के पास से एक व्यक्ति से बाइक लूटी। एक सप्ताह पहले थाना छजलैट में एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये लूटे थे। बताया कि इनका सरगना गांव राना नंगला निवासी आदित्य है।
विज्ञापन


इसी साल इंटर पास किया है लुटेरों ने
स्योहारा। लूट की वारदात कर रहे दोनाें युवकों ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी, जिसमें वे प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। दोनों रेस लगाने के लिए मुरादाबाद सोनकपुर स्टेडियम में जाते थे। वहां उनकी मुलाकात आदित्य निवासी रानानंगला से हुई। आदित्य के कहने पर ही दोनों ने लूट की वारदात करने लगे। छजलैट के पास लूट दोनों ने ही की थी। थानाध्यक्ष घनेंद्र यादव ने बताया कि आज भी इनकी योजना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed