फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for exemption in toll fee for villages within eight kilometer radius

Bijnor News: आठ किलोमीटर के दायरे वाले गांव को टोल शुल्क में छूट की मांग

Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Demand for exemption in toll fee for villages within eight kilometer radius
बरुकी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर डेहरी टोल प्लाजा पर आस पास के लोगों से टोल वसूली को लेकर विरोध शुरू हो गया है। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना देकर आठ किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल शुल्क से छूट देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम शादीपुर के ग्राम प्रधान के पुत्र अपनी कार लेकर टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने टोल कर्मियों को बताया कि वह मात्र एक किलोमीटर दूर से आए हैं, इसके बावजूद उनसे टोल शुल्क मांगा गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक हुई। उधर शनिवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और टोल कर्मियों से वार्ता की। उस समय टोल प्लाजा पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर टोल कर्मियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि टोल प्लाजा के आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को टोल शुल्क में छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। काफी समय तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तब संगठन के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। देर शाम धरने पर एसडीएम नगीना प्रिंस चौधरी पहुंचे तथा किसानों से बात की। किसान संगठन द्वारा 40 गांव की सूची एसडीएम नगीना को दी गई। विकास चौधरी ने कहा कि यह सभी 40 गांव 8 किलोमीटर से भी कम परिधि के अंतर्गत आते हैं। एसडीएम नगीना ने सोमवार को प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय आकर वार्ता करने के लिए कहा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed