फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   LLB, LLM entrance exam on 31st, admit card released

Bijnor News: एलएलबी, एलएलएम प्रवेश परीक्षा 31 को, एडमिट कार्ड जारी

Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
LLB, LLM entrance exam on 31st, admit card released
बिजनौर। एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जीजेयूएम समर्थ प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड की मुद्रित प्रति और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी प्रिंटेड कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। प्रवेश से संबंधित किसी भी समस्या अथवा तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ओर से जारी दूरभाष नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed