फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मकबरानुमा गेट बनाने पर बवाल

मकबरानुमा गेट बनाने पर बवाल

Wed, 28 May 2014 05:34 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 28 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/किरतपुर। किरतपुर में मोतीचूर मंदिर के पास पालिका की ओर से बनाए जा रहे मकबरानुमा प्रवेश द्वार को लेकर सोमवार की रात बवाल हो गया। क्षुब्ध लोगों के थाने में तोड़फोड़ करने और पुलिस लाठीचार्ज में पांच पुलिसकर्मी समेत नौ व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने 17 लोगों को नामजद कर करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को डीएम और एसपी के साथ हिंदू संगठनों के नेताओं से हुई समझौता वार्ता के बाद विवाद फिलहाल थम गया।
विज्ञापन

किरतपुर नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे प्रवेश द्वार को लेकर पिछले एक माह से विवाद चल रहा है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता इस प्रवेश द्वार का विरोध कर रहे हैं। 27 अप्रैल को प्रवेशद्वार को लेकर पालिकाध्यक्ष के पति और विरोध करने वालों में विवाद भी हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसमें तय किया गया कि द्वार की मीनारों की ऊंचाई कम कर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के प्रतीक चिह्न लगाकर मंदिर की दिशा में बने प्रवेश द्वार को बंद किया जाएगा। आरोप है बाद में चेयरमैन पति अब्दुल मन्नान ने समझौते को दरकिनार कर निर्माण कार्य मर्जी से कराया और किसी भी धर्म का प्रतीक चिह्न नहीं लगाया। इस पर हिंदू संगठनों के सदस्य फिर भड़क गए। उन्हाेंने 24 मई को स्वागत द्वार के सामने धरना प्रदर्शन भी किया और 27 को बड़ा आंदोलन चलाने का ऐलान किया। पुलिस ने 20 व्यक्तियों का मुचलका पाबंद कर सोमवार की रात धरने की अगुवाई कर रहे संजीव वर्मा को घर से उठा लिया। इस कार्रवाई से हिंदू संगठन भड़क गए। वह रात में ही थाने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक लोगों ने थाने की कुर्सी मेज में तोड़फोड़ कर पुलिस पर पथराव किया। सूचना पर रात में ही एसपी अनीस अहमद अंसारी, एसपी सिटी संजय सिंह समेत कई अफसर थाने पहुंचे। पुलिस ने थाने में तोड़फोड़ करने वालों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे वहां भगदड़ मच गई ।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी भी थाने पहुंचे। रातभर पुलिस थाने में तोड़फोड़ करने वालों के घरों पर दबिश देती रही। एसओ किरतपुर सीबी सिंह ने 17 लोगों को नामजद कर करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। तनाव देखते हुए पीएसी तैनात की। मंगलवार की सुबह हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर मोतीचूर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बाद में अफसर पहुंचे और डीएम, एसपी से वार्ता के लिए थाने ले आए। थाने में हुई वार्ता में डीएम ने प्रवेश द्वार के नक्शे की जांच एसडीएम से कराने, निर्माण खर्च का भुगतान रोकने, गिरफ्तार संजीव वर्मा को प्रतिनिधिमंडल को सौंपने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, ऐश्वर्य चौधरी, राजेश प्रकाश अग्रवाल, प्रद्युम्न चड्ढा, सुभाष वाल्मीकि, डॉ. छत्रपाल सिंह, रामपाल प्रजापति, ऋषिपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
थाने में किए पथराव में पुलिसकर्मी परवेंद्र सिंह, संजय यादव, अनिल कुमार, विकास कुमार और नईम पाशा घायल हुए। इनका मेडिकल कराया। उधर, पुलिस लाठीचार्ज में मोहल्ला चौहानान निवासी राजीव वर्मा उर्फ तेजरतन वर्मा, उसका 13 वर्षीय पुत्र आदित्य वर्मा, अनिल वर्मा, सत्यवीर चौहान भी घायल हुए हैं।
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
थाना प्रभारी सीवी सिंह ने थाने में तोड़फोड़ कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सत्यवीर चौहान, पीतम वर्मा, अंकित चौधरी, तेज रतन वर्मा, नत्थू सिंह, सोनू तोमर, मनोज वर्मा, इंदु वर्मा, अमित मोटा, संजय चौहान, राजाराम तोमर, रामलाल प्रजापति, आलोक अग्रवाल, अनूप रस्तोगी, गौरव पाराशर, दीपक पाराशर, शिव प्रताप सिंह को नामजद कर करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

बेकसूरों को भी लपेटा
पुलिस लाठीचार्ज में घायल सत्यवीर चौहान ने कहा वह रात में खेतों की सिंचाई करके घर लौट रहा था। थाने के सामने पुलिस ने उसे घेर लिया और नीचे गिराकर लाठियां बरसाई। वह पुलिस से कहता रहा कि वह बेकसूर है, पुलिस ने एक न सुनी।
बाजार रहे बंद
सोमवार की रात हुई घटना के विरोध में किरतपुर का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। दिन भर लोग इस घटना पर चर्चा करते रहे।
किसी को नहीं दबोच
एसपी सिटी संजय सिंह के मुताबिक थाने में तोड़फोड़ के मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। संजीव वर्मा का भी शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed