फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोर को बेरहमी से मार डाला

किशोर को बेरहमी से मार डाला

Wed, 28 May 2014 05:34 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 28 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
जलीलपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव तख्तपुर के 17 वर्षीय छात्र को प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। किशोर के परिजनों ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव तख्तपुर के कमल सिंह के मुताबिक सोमवार देर शाम गांव का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसके पुत्र बिजेंद्र को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। मंगलवार की सुबह गांव शाहपुर भसौड़ी के जंगल से निकल रही नहर की पटरी पर बिजेंद्र का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मृतक की गर्दन कटी थी व अन्य अंगों पर धारदार हथियारों की चोट के कई निशान थे। बिजेंद्र की हत्या की सूचना पर मृतक की मां रामेश्वरी देवी, बहन ममता, व भाई ब्रजेश सहित सभी परिजन मौके पर पहुंचे। वहां बिजेंद्र का शव देख मां व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक गांव की एक युवती से मृतक के प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन इसका विरोध करते थे। इन संबंधों के चलते ही छात्र की युवती के परिजनों ने हत्या की है। युवती के परिवार के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

कक्षा 12 पास करने पर बांटी थी मिठाई
बिजेंद्र ने दो दिन पूर्व इंटर में अच्छे अंक आने की खुशी में गांव में मिठाई बांटी थी, लेकिन उसे क्या मालूम था कि आने वाला कल उसके जीवन का अंतिम दिन होगा। ग्रामीण सोनू, वीरेंद्र, हरनाम सिंह, कमल कुमार, रतन सिंह, गजराज सिंह आदि ने बताया हत्याराें ने बिजेंद्र का कत्ल बहुत ही बेरहमी से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed