फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाथी के बच्चे का शव मिला

हाथी के बच्चे का शव मिला

Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क की सोना नदी में एक हाथी के बच्चे का शव मिला है। अधिकारियाें ने बच्चे के अंग सुरक्षित होने का दावा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत बुखार से होना पाया गया गया है। उसका शव करीब दो दिन पुराना बताया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के सोना नदी में पाखरों के गूजर स्रोत में हाथी के बच्चे का शव मिला। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ कोको रोस, कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. साकेत बड़ोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। रेंज अधिकारी एचसी भट्ट ने बताया कि शव सुरक्षित है। लगभग पांच से छह वर्ष की आयु का नर बच्चा है। इसका एक दांत है, जो सुरक्षित है। उसके शरीर पर कोई निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम के लिए रामनगर से डॉ. भारत सिंह, कोटद्वार से डॉ. राजीव सिंह और डॉ. अमित का पैनल बनाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हाथी के बच्चे की मौत बुखार के कारण हुई है। शव करीब दो दिन पुराना है। वन अधिनियमों के तहत हाथी के बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बाघ ने गाय को मार डाला
रेहड़ । गांव रेहड़ के लालता प्रसाद का कहना है कि वह जंगल में पशुओं को चरा रहा था। इस दौरान बाघ उनकी गाय को उठाकर ले गया। बाघ के हमले से निकली गाय की चीख सुनकर अन्य पशुओं ने दौड़ लगा दी। वह पशुओं के साथ दौड़कर घर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार ने बकरी का शिकार किया
रेहड़ । गांव किरतपुर में कांशीराम के बाड़े में घुसकर गुलदार एक बकरी को उठाकर ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक शाम ढलते ही गुलदार गांव के पास दिखाई देता है। बुधवार शाम ग्रामीण बातचीत कर रहे थे तोे बाड़े में से बकरियों के बोलने की आवाज सुनाई दी। वे वहां पहुंचे तो गुलदार बकरी को उठाकर ले जा चुका था। गांव के महावीर सिंह, नौभहार सिंह आदि ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed