फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसों में छह की जानें गईं

हादसों में छह की जानें गईं

Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 19 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धामपुर/बिजनौर। कार और्र इंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में कार में सवार युवक की मौत हो गई। मृतक नोएडा में एक कंपनी में इंजीनियर था। उधर, रेहड़ में बाइक के पुलिया से टकराने पर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

साकेत कॉलोनी निवासी एमडी विजयपाल सिंह चौहान का पुत्र साकेत कुमार (30) नोएडा एक कंपनी में इंजीनियर था। मंगलवार को जब वह सवेरे कार से नोएडा जा रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल के पास नहर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे 10 फुट गहरे गड्ढे में भरे बरसाती पानी में जाकर पलट गई। साकेत की घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को उठाकर मृतक के घर ले गई और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई है। नूरपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं रेहड़ क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी लेखराज (30) काशीपुर से बाइक से सैदपुरी जा रहा था कमालपुरी गांव के पास वह पुलिया से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, अफजलगढ़ के मोहल्ला जैनुलआबेदीन निवासी दिलशाद व रिहान बाइक से कहीं जा रहे थे। सामने से आई बाइक की भिड़ंत में दोनों घायल हो गए। रामगंगा फार्म अफजलगढ़ से स्कूटर से अफजलगढ़ आ रहे मंगू, मुन्ना, विरेंद्र तीन युवक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। तीनों को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला औषधि निरीक्षक घायल
फोटो 19, 20, 21
बिजनौर। बिजनौर में तैनात औषधि निरीक्षक अनामिका अंकुर जैन निजी कार से मंगलवार शाम नजीबाबाद से बिजनौर आ रही थीं। कार को विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगीरथ निवासी मोहल्ला कस्सावान चला रहा था। गांव स्वाहेड़ी के पास मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से कार की भिड़त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गजरौला शिव निवासी राम सिंह का पुत्र उमेश (45), अनामिका अंकुर जैन, भगीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया। औषधि निरीक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जांच कराने के लिए बाहर ले जाया गया है। चिकित्सक डा. प्रेमप्रकाश का कहना है कि अनामिका और भगीरथ को गुम चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शा चालक की मौत
बिजनौर। नगीना के मोहल्ला लालसराय निवासी फारुखी(60) रिक्शा चालक था। मंगलवार सुबह वह रिक्शा लेकर सब्जीमंडी के पास पहुंचा। यहां सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। राहगीर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर, मंगलवार सुबह थाना कोतवाली देहात के गांव सिकंदरपुर निवासी दिलशाद (28) बाइक से कोतवाली देहात जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी साजिदा(26) और बेटी महतलत डेढ़ वर्ष थी। कोतवाली के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सोमवार दोपहर कोतवाली देहात के गांव पैहरुवाला निवासी बंटी(35), शुभम (22), छोटे (25) बाइक से गांव जा रहे थे। बान नदी के पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काल बना गन्ने से भरा ट्रक, एक मरा
शिवाला कलां। अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी रूपेंद्र कुमार अपने तहेरे भाई दीपक के साथ बाइक से सैदपुर आ रहे थे। रामगंगा नहर पर मंझौला बिल्लौंच पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में रूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दीपक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
नांगलसोती। ग्राम हरचंदपुर निवासी गोविंद सिंह (70) गांव की एक दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। नांगल की ओर से आ रही बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए बिजनौर ले जा रहे थे, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed