{"_id":"48-45816","slug":"Bijnor-45816-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आतंकी का ऐसा ही अंत होना चाहिए थ्ाा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आतंकी का ऐसा ही अंत होना चाहिए थ्ाा’
Bijnor
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद/धामपुर। सबेरे लगभग आठ बजे समाचार चैनल पर पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी देनेे समाचार आना शुरू हुआ तो फोन पर एक दूसरे को बधाई देने का क्रम आरंभ हो गया। असली दीपावली आज बताते हुए कसाब को फांसी की सूचना देने वाले एसएमएस आने शुरू हो गए। उधर, नजीबाबाद में कसाब को फांसी दिए जाने को हर वर्ग ने सही फैसला बताते हुए घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ न्याय एवं मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि बताया।
आरवीआईटी निदेशक केडी देशवाल ने कहा कि कसाब को फांसी तो बहुत पहले होनी चाहिए थी, पर अब भी ठीक हुआ। वर्धमान कालेज की प्रवक्ता मीना बख्शी का कहना है कि दीपावली तो वास्तव में आज ही है।
उधर, नजीबाबाद में आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिए जाने से हर वर्ग खुश है। बसपा नेता हरप्रीत सिंह संधू कहते हैं कि देशद्रोह एवं आतंकी सोच रखने वालों को फांसी की सजा देना सही है। समूचे विश्व को झकझोर देने वाली घटना के आरोपी अजमल कसाब को काफी पहले फांसी दे देनी चाहिए थी। समाजसेवी आयशा सिद्दीकी ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर किए गए मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को फांसी देना न्यायोचित है। मृतकों के प्रति इससे बड़ी श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। भाजपा नेता शिवकुमार माहेश्वरी ने कहा कि कसाब को फांसी से देश ने मुंबई कांड में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सपा नेता अनिल यादव ने कसाब की फांसी को सही ठहराया तथा संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु सहित अन्य आतंकी हमलों से जुड़े आतंकवादियों को भी फांसी दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं, चांदपुर में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने अजमल कसाब को फांसी दिए जाने पर हर्ष जताया। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग ने कसाब की फांसी को देश के शहीदों का सम्मान बताया। आशीष अग्रवाल ने कसाब की तरह देश में रह रहे दूसरे आतंकवादियों को भी फांसी देने की मांग की। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, विजयवीर, रामकुमार, प्रजापति, आकाश, सुनील, हर्ष, सीटू, अर्जुन, सतवीर, बेबी, सीतम आदि रहे।
उधर, धामपुर मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया ने कहा कि मुंबई में कसाब को फांसी पर लटकाकर केंद्र सरकार का देर से देश हित में अच्छा कदम उठाया है। पश्चिमी प्रदेश की भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी नीरजा सिंह ने कहा कि कसाब को फांसी की सजा कभी पहले ही हो जानी चाहिए थी। यदि अफजल गुरु को भी कसाब के साथ फांसी दे दी गई होती तो और अच्छा था। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश की उपाध्यक्ष लीना सिंघल ने भी ऐसा ही कहा। लीना ने केंद्र सरकार से फांसी के घटनाक्रम को सार्वजनिक करने की मांग की। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि घटना के समय जब कसाब को पकड़ लिया गया था तो कानून की परवाह किए बगैर आतंकी को फांसी दे देनी चाहिए थी। पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह ने कहा कि ऐसा करने से आतंकी घटनाआें पर रोक लेगी।
शिवसेना राष्ट्रवादी के मंडल प्रमुख सत्यप्रिय ने कहा कि भारत सरकार ने आतंकी को फांसी दिलाकर भारत के लिए गौरव का काम किया है। अनुज सैनी, राकेश कुमार, धर्मेँद्र सैनी आदि ने भी ऐसा ही कहा। अफजलगढ़ में अनिल रस्तौगी, मनोज विशभनोई, इंद्रपाल मल्हौत्रा, वसीम, जावेद, कैप्टन सुखविंदर व अमित शर्मा ने कसाब की फांसी को घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बताया।