{"_id":"48-45402","slug":"Bijnor-45402-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानाें का मिल गेट पर 19 से धरने का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानाें का मिल गेट पर 19 से धरने का ऐलान
Bijnor
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। गांव नसीरपुर बनवारी में भाकियू और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) की पंचायत में 19 नवंबर से मिल गेट पर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला लिया गया।
राकिमसं के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी मंगू के आवास पर हुई पंचायत में किसानाें ने कहा कि जब विस चुनाव में सपा सुप्रीमो ने घोषणा की थी कि सपा के सत्ता में आने पर किसानाें को गन्ने रेट 355 रुपये दिलाएंगे। लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक गन्ने का रेट फाइनल नहीं कर सकी है। किसानाें ने सरकार से गन्ने का रेट 355 रुपये घोषणा करने की मांग की है।
किसानों ने बताया कि गन्ना मिल ने 17 और 18 नवंबर की तौल की गन्ना पर्ची किसानाें को उपलब्ध कराई। ऐसे में मिल ने अपनी मनमर्जी से इनकी तौल कराने की घोषणा 21 और 22 नवंबर से कर दी है। जबकि मिल का सख्त आदेश है यदि पर्ची निर्धारित तारीख से दो घंटे भी तौल कराने में लेट हो जाएगी तो मिल अधिकारी यह कह कर पर्ची तौल करने नहीं देते कि उनकी पर्ची में देरी होने से उनका कंप्यूटर नहीं पकड़ रहा है। किसानों ने मिल अधिकारियाें ने पूछा कि वह स्पष्ट करें कि निर्धारित डेट के चार दिन बाद मिल का कंप्यूटर उनकी पर्ची को कैसे पकड़ेगा। किसानाें ने कहा यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान 19 नवंबर से आंदोलन शुरू करेंगे। पंचायत में डॉ. कुशल पाल सिंह, राम कुमार जाट, कृष्ण देव शर्मा, भोपाल सिंह, चंद्रशेखर राठौर, ओमपाल सिंह, भारत सिंह, नंद राम सिंह, चंद्रभान सिंह, जयपाल सिंह, गोपाल सिंह, गोपी सिंह, डाल चंद ने आदि विचार रखे। अध्यक्षता मंगू सिंह ने की। जबकि संचालन रघुवीर जाट ने किया।