{"_id":"5c7591d3bdec22736c04d9a6","slug":"91551208915-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय क्रिकेट लीग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर सी ने जीता लीग का दूसरा मैच
बिजनौर। जिला स्तरीय क्रिकेट लीग के दूसरे चरण के दूसरे मैच में बिजनौर सी ने बी को 37 रन से हराया।
मंगलवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला बिजनौर बी और सी के बीच हुआ। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजनौर सी निर्धारित 30 ओवर में कुल 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम में अनुग्रह ने 47, माणिक ने 20, हर्षित ने 24, हर्षित ने 24 रन का सहयोग दिया। बिजनौर बी की ओर से सत्यम ने तीन, फिरोज और विकास अंटीवाल ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बिजनौर कुल 145 रन पर ही सिमट गई। ओशो ने 33, फिरोज ने 30 रन बनाए। सी की ओर से धनंजय ने तीन, रितिक ने दो, मोहसिन, दिलशाद ने एक-एक विकेट लिया। मैच के अंपायर अर्पित, सुरेश रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका काकुल और विकुल ने निभाई। इस अवसर पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, मयंक शर्मा, संजीव चौधरी, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।