{"_id":"5c744069bdec22108404d265","slug":"91551122537-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की ढांग गिरने से ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की ढांग गिरने से ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
मंडावर। गंगा पार ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मिर्जापुर खादर निवासी रामकरण के खेत गंगा पार है। सोमवार को उनका पुत्र रुकमपाल (19) अपने ट्रैक्टर से गंगा पार खेत जोतने जा रहा था। गंगा की ढांग पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अचानक ढांग गिर गई और ट्रैक्टर पलटकर गंगा में जा गिरा। रुकमपाल गंगा में ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इसी बीच वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से युवक को बामुश्किल बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने रुकमपाल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।