{"_id":"5b5a1ae34f1c1b49748b70f9","slug":"91532631779-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
नगीना। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने बुंदकी चौराहे से लेकर नगीना-धामपुर मार्ग स्थित चौकी मंझेड़ा तक सुरक्षा व्यवस्था के तहत मार्ग का निरीक्षण किया।
एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी एसके सिंह, भारी पुलिस बल के साथ नगीना से धामपुर रोड स्थित मंझेड़ा पुलिस चौकी तक तथा मंझेड़ा चौकी से नगीना श्रीकृष्ण गौशाला मार्ग होते हुए बुंदकी चौराहे तक के मार्ग का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि नगीना-धामपुर मार्ग स्थित मां काली के मंदिर पर पुलिस कैंप लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही यातायात के लिए प्राईवेट बस सेवाओं के मार्ग को भी परिवर्तित किया जाएगा। उधर, श्रीकृष्ण गौशाला के सामने के मार्ग का निर्माण न होने के कारण तेज वर्षा से जगह-जगह पानी भराव होने व मार्ग पर चिकनी मिट्टी पड़ी होने से कांवड़ियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस मामले में एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने नगरपालिका प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इस को कांवड़ यात्रा से पूर्व हर शर्त पर तैयार करें ताकि कांवड़ यात्रा प्रभावित न हो।