{"_id":"5a79f7824f1c1b86268b8aa9","slug":"91517942658-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तीकरण का दिया मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तीकरण का दिया मंत्र
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण का दिया मंत्र
बिजनौर। विनायक कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना का चौथा दिन महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया गया।
ग्राम पंचायत महेश्वरी जट की प्रधान ओमवती ने शिविर का शुभारंभ कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाले दहेज प्रथा, यौन हिंसा, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर यौन शोषण, बाल मजदूरी, वैश्यावृत्ति, मानव तस्करी आदि को खत्म करना होगा। स्वयं सेविकाओं ने गांव महेश्वरी जट और विश्नोईवाला में एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी ग्रामवासियों को अवगत कराया कि इस देश में आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए देश को पूरी तरह से शक्तिशाली बनाने के लिए महिला सशक्तीकरण बहुत जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि अपने अंदर नारी चेतना को जगाने और सामाजिक अत्याचारों से मुक्ति पाने का माहौल तैयार करना ही महिला सशक्तीकरण है। आयोजन में बनाने में गौरव कुमार, अमित ठाकुर, गौतम सिंह, धर्मपाल सिंह, कमल राठी, सामरा सगीर, नीतू सिंह, रागनी चौधरी, यशी भारद्वाज, ज्योति निर्वाल, महक त्यागी, विभूति शर्मा, प्रीति राजपूत आदि का योगदान रहा।