{"_id":"5a5fa2d94f1c1b90268b4f19","slug":"91516217049-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति संचालक मंडल चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति संचालक मंडल चुनाव
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । सहकारी समिति संचालक मंडल के चुनाव में अनंतिम मतदाता सूची पर करीब 500 आपत्तियां मिली हैं। आपत्तियों पर सुनवाई 18 जनवरी को संबंधित समिति के चुनाव अधिकारी करेंगे। समितियों की ओर से 19 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी जाएगी।
सहकारी समितियों ने प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूचियों पर आपत्तियां लेने के लिए बृहस्पतिवार 17 जनवरी तय था। एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी के अनुसार जिले की 96 सहकारी समितियों पर करीब 500 आपत्तियां मिली हैं। अधिकांश आपत्तियां निर्वाचन क्षेत्र में नाम बदलने, मतदाता सूची में नाम गलत होने, सूची में मृतकों के नाम शामिल होने की है। चुनाव अधिकारी 18 जनवरी को अभिलेखों के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। इसके बाद 19 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।