फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टैक्टर, गन्ने से लदी ट्राली के बीच में फंसकर किसान की मौत, परिवार में कोहराम

टैक्टर, गन्ने से लदी ट्राली के बीच में फंसकर किसान की मौत, परिवार में कोहराम

Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
टैक्टर, गन्ने से लदी ट्राली के बीच में फंसकर किसान की मौत, परिवार में कोहराम
टैक्टर-टॉली के बीच फंसकर किसान की मौत
विज्ञापन

हरेवली। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पोषक नहर की पटरी पर चढ़ाते समय ट्रैक्टर आगे से उठकर ट्रॉली में जा लगा। जिसके बीच में फंसकर किसान की मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दिए बगैर ही परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव शहजादपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसके पिता करन सिंह कश्यप (45) खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर क्रय केंद्र पर ले जा रहे थे। खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहर की पटरी पर चढ़ाते समय ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठकर गया। करन सिंह ने ट्रैक्टर को ब्रेक लगाकर नीचे करने का प्रयास किया। लेकिन पीछे ट्रॉली से जा लगा। हादसे में ड्राइविंग कर रहे करन सिंह ने ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंसकर दम तोड़ दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने ट्रॉली को खाली कर करन सिंह के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना से परिवार में कोहराम मचा है। नीरज ने बताया कि उनके पास खेती की जमीन तो कम है, उनके पिता किसी से ट्रैक्टर से मेहनत मजदूरी कर घर का खर्चा चलाते थे। परिवार के लोग पुलिस को बगैर सूचना दिए करन सिंह के शव को घर ले गए। उधर, एसओ का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed