{"_id":"5a5501124f1c1b10788b7693","slug":"91515520274-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर तहसील के 46 गांवों के 150 किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले बंटेंगे 33 करोड़ रूपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर तहसील के 46 गांवों के 150 किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले बंटेंगे 33 करोड़ रूपए
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
46 गांवों के 150 किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले मिलेंगे 33 करोड़ रुपये
धामपुर (बिजनौर)। एसडीएम बिजनौर सदर वीके सिंह ने बताया है कि धामपुर हुसैनपुर के किसानों की हाईवे विकास प्राधिकरण के तहत अधिग्रहीत भूमि के बदले 33 करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐसे में किसान धामपुर तहसील में लगने वाले शिविर में उपलब्ध अधिकारियों से जमीन का मुआवजा प्राप्त कर लें, जिससे नगीना-काशीपुर हाईवे 74 वाईपास के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो सके।
धामपुर तहसील के 46 गांवों के करीब 150 किसानों को 33 करोड़ रुपये की धनराशि बतौर मुआवजा बांटी जानी है। 20 दिसंबर से प्रतिदिन मुआवजा बांटे जाने का कार्य विभाग की ओर से चल रहा है। एसडीएम सदर वीके सिंह ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र के 46 गांवों के करीब 150 किसानों की लगभग 164.83 हेक्टेयर जमीन को नगीना- काशीपुर हाईवे 74 वाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहीत किया गया है। इस जमीन की कीमत करीब 33 करोड़ 10 लाख रुपये हैं। एसडीएम ने बताया कि अब तक विभाग की ओर से अधिकांश गांवों के 80 प्रतिशत से ज्यादा किसानों को उनकी जमीनों का मुआवजा उपलब्ध कराया जा चुका है। अब तक करीब 12 करोड़ से ज्यादा धनराशि वितरित किया जा चुका है। धामपुर तहसील के यह सभी गांव फेज दो में शामिल हैं। एसडीएम ने यह भी सुझाव दिया है कि यदि किसान को लगता है कि विभाग की ओर से उनकी जमीन के अधिग्रहण के बदले कम मुआवजा मिल रहा है तो ऐसे किसान वर्तमान में विभाग की ओर से जो मिल रहा है उसे तो प्राप्त कर लें। साथ ही आपत्ति दर्ज करा दें। जो किसान कम मुआवजा मिलने की आपत्ति दर्ज कराएंगे। डीएम की ओर से ऐसी शिकायतों पर विचार होगा और उनकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। एसडीएम से संबंधित किसानों से अपने क्षेत्र के लेखपालों से संपर्क कर अपने हिस्से की जमीन को मुआवजा उपलब्ध कर लें।