{"_id":"597646d24f1c1b00498b456e","slug":"91500923602-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व सचिव पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व सचिव पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व सचिव की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
गजरौलाशिव (बिजनौर)।
गांव मधुसूदनपुर नंद उर्फ झलरा में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व सचिव को अनियमितता व रिश्वत लेने के आरोप पर जमकर हड़काया।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को दिए पत्र में ग्राम प्रधान सिकंदर व सचिव देवस्वरूप पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने व रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। सोमवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र व सहायक अभियंता सतेंद्र सिंह जांच करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जांच के बिंदु बताए और घर-घर जाकर पूछताछ की। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर शौचालय बनवाने के नाम पर दो हजार व सरकारी आवास बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। राशन डीलर पर भी राशन न देने का आरोप लगाया। जांच अधिकारियों ने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देंगे।