फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराने की मांग

जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराने की मांग

Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराने की मांग
जनता एक्सप्रेस का संचालन कराने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। जनता एक्सप्रेस का संचालन ढाई माह बाद भी शुरू न किए जाने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने महाप्रबंधक रेलवे को पत्र भेजकर जनहित में एक्सप्रेस और डेढ़ वर्ष से बंद लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
बड़ौदा हाउस रेलवे ने दिसंबर 2018 के दूसरे पखवाड़े में देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 14265 अप और 14266 डाउन का संचालन रद्द किया था। इन ट्रेनों का संचालन फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होना था। रेलवे ने अब जनता एक्सप्रेस को एक अप्रैल से चलाने का निर्णय लिया है। देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस रायबरेली, प्रतापगढ़ क्षेत्र के यात्रियों के लिए मुख्य ट्रेन है। वहीं, लखनऊ दिशा के लिए नजीबाबाद स्टेशन से रात्रि में गुजरने वाली एक मात्र दून एक्सप्रेस संचालित हो रही है। दून एक्सप्रेस से लखनऊ दिशा में जाने वाले यात्रियों को जनता एक्सप्रेस बंद होने के कारण आरक्षण मिलने में असुविधा हो रही है। क्षेत्रीय कारोबारियों और यात्रियों शाहिद सिद्दीकी, शिवकुमार माहेश्वरी, देवप्रताप सिंह एड., नईम टाटा, नरेश अग्रवाल ने महाप्रबंधक रेलवे बड़ौदा हाऊस को पत्र लिखकर जनता एक्सप्रेस का संचालन जनहित में जल्द शुरू किए जाने की मांग की है। एसएस अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्यालय ने अभी स्टेशन को जनता एक्सप्रेस का संचालन कब से शुरू होगा इसकी सूचना स्टेशन को नहीं दी है।
विज्ञापन


पैसेंजर ट्रेन संचालित न होने से यात्री परेशान
नजीबाबाद। सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन करीब डेढ़ वर्ष से रद्द है। हाल ही में बार संघ के पूर्व संयुक्त सचिव देवप्रताप सिंह और साथी अधिवक्ताओं ने जीएम और डीआरएम रेलवे को पत्र भेजकर छोटे स्टेशनों के आम नागरिकों से जुड़ी पैसेंजर ट्रेन संचालन की मांग उठाई थी। अधिवक्ताओं का तर्क था कि पैसेंजर ट्रेन बंद होने से दैनिक यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों से सफर करने में असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed