{"_id":"5c7ec438bdec22144b7ee393","slug":"81551811640-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के लिए किसानों ने शुरू किया गोरिल्ला आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के लिए किसानों ने शुरू किया गोरिल्ला आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने शुरू किया गोरिल्ला आंदोलन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन ने वेव ग्रुप द्वारा पिछले साल का गन्ना भुगतान न किए जाने पर गोरिल्ला आंदोलन शुरू किया है। पूरे जिले में मंगलवार को आंदोलन हुआ। जिला मुख्यालय पर वेव ग्रुप के शराब के गोदामों व भाजपा कार्यालय पर किसानों ने वेल्डिंग कर दी। वहीं, किसानों ने वेव ग्रुप का सारा कारोबार ठप करने की चेतावनी दी है। किसानों ने बुधवार को जिले में कहीं भी कुछ भी करने का एलान किया।
किसानों ने चार मार्च तक भुगतान न होने पर पांच मार्च से गोरिल्ला आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते कलक्ट्रेट में कुछ देर के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लेकिन किसान कलक्ट्रेट नहीं गए। दोपहर बाद किसानों ने नजीबाबाद रोड स्थित भाजपा कार्यालय के गेट की वेल्डिंग कर दी। इसके बाद किसानों ने नगीना रोड पर शास्त्री चौक के पास व पीली चौकी स्थित शराब के गोदाम पर तालाबंदी की। कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो किसानों ने उन्हें हटा दिया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि वेव ग्रुप जब तक किसानों का भुगतान नहीं करेगा उसका कोई और कारोबार भी नहीं चलने दिया जाएगा। किसानों का शोषण भारतीय किसान यूनियन नहीं होने देगी। पूरे जिले में सरकार और सरकारी कर्मचारियों का गांवों में आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। अगर कोई जनप्रतिनिधि चाहे वह किसी भी पार्टी का हो गांवों में जाएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। कहा कि किसान के घर कोई अमीन या लेखपाल वसूली के लिए गया तो उसे बंधक बना लिया जाएगा। जब तक किसान को भुगतान नहीं मिलेगा किसान सरकार को कोई बिल जमा नहीं करेगा। दिगंबर सिंह ने कहा कि चीनी मिल किसानों के लिए है। भारतीय किसान यूनियन चीनी मिल को बंद नहीं कराएगी। इस दौरान अतुल कुमार, संदीप त्यागी, दीपक तोमर, बिजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, भोले, अरविंद, डैनी, जय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।