{"_id":"5b3fb1804f1c1b77468b4fed","slug":"81530900864-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बारिश अब तेज धूप से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बारिश अब तेज धूप से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पिछले दो-तीन दिन तक सुबह के वक्त हुई बारिश के बाद दिन में निकल रही तेज धूप की वजह से अचानक बीमारियों का ग्राफ बढ़ गया है। यही वजह है कि अस्पतालों की ओपीडी में हर दिन 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा लोग उल्टी-दस्त, वायरल, डायरिया और एलर्जी का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल के वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। सावधानी न बरतने पर डॉक्टरों ने मरीजों की संख्या में और भी इजाफा होने की चेतावनी दी है।
10 से 15 फीसदी बढ़े मरीज
अमरोहा। बारिश से पहले तक अमरोहा की सीएचसी में ओपीडी पर मरीजों की संख्या जहां 400 से 450 तक रहती थी। शुक्रवार को बढ़कर 542 हो गई। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 750 लोग इलाज कराने पहुंचे। तीन दिन तक सुबह की बारिश के बाद दिन में निकल रही तेज धूप की वजह से अचानक उल्टी-दस्त, वायरल, डायरिया और एलर्जी के मरीजों में 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो गई है। शुक्रवार को सीएचसी पर उल्टी-दस्त और बुखार के दस से ज्यादा मरीजों को भर्ती करना पड़ा। वहीं जिला अस्पताल में भी 15 से 20 मरीजों का इलाज किया गया। जबकि गंभीर हालत के चलते आठ को भर्ती भी करना पड़ा। इस दौरान देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने आ रहे हैं।
इस वजह से बढ़ रहीं बीमारियां
अमरोहा। जिला अस्पताल पर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बारिस होने की वजह से वातावरण में नमी है। जबकि दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास है। ऐसे मौसम में नमी के साथ ही तापमान बढ़ने की वजह से बैक्ट्रिया और वायरस की ग्रोथ कई गुना बढ़ जाती है और वातावरण में इनकी सक्रियता बढ़ने से तमाम तरह की बीमारियां फैलती हैं। यही वजह है कि मौसमी और संक्रामक रोग इस मौके पर ज्यादा फैलते हैं।
विज्ञापन
ये रखें सावधानियां
- केवल स्वच्छ पानी ही पिएं।
- खाना खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ जरूर धोएं।
- चार घंटे से ज्यादा रखा भोजन बिल्कुल न खाएं।
- अपने आसपास और घरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।