{"_id":"5a87272b4f1c1bc83b8b7358","slug":"81518806827-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना चुराने पर जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना चुराने पर जुर्माना लगाया
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौलाशिव (बिजनौर)। गांव झलरा में एक किसान के खेत से गन्ना चुरा रहे युवक को गांव वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गन्ना चुराने के मामले को गंभीर मानते हुए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के बजाए उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। दोबारा गन्ना चुराता पकड़े जाने पर उसका हुक्का पानी बंद करने की चेतावनी दी गई।
एक किसान के खेत से कुछ दिन से गन्ना चोरी हो रहा था। किसान ने चोर पकड़ने के लिए चुपके से जाना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार रात किसान ने अपने खेत से गन्ना चुरा रहे युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक ने किसान के खेत से करीब दस क्विंटल गन्ना बुग्गी में भर लिया था। शुक्रवार को इस मामले में गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने युवक की गलती मानते हुए उस पर दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पंचों ने कहा कि किसान मेहनत करके फसल उगाता है। अगर हम ही एक-दूसरे की फसल चोरी करने लगेंगे तो क्या होगा। पंचों ने युवक को दोबारा चोरी न करने की हिदायत दी और कहा कि अगर युवक दोबारा चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही गांव में उसका हुक्का पानी बंद करा दिया जाएगा। पुलिस ने पंचायत के आयोजन की जानकारी से इनकार किया है।