फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम के आदेश पर अवैध कालोनी सील, कालोनाइजरों में हड़कंप

एसडीएम के आदेश पर अवैध कालोनी सील, कालोनाइजरों में हड़कंप

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर अवैध कालोनी सील, कालोनाइजरों में हड़कंप
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह के आदेश पर शुक्रवार को विनियमित क्षेत्र के जेई ओमप्रकाश मालवीय और नायब तहसीलदार रमेशचंद्र ने पुलिस फोर्स के साथ मुरादाबाद रोड पर एग्रो की जमीन में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए काटी जा रही कॉलोनी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के जेई ओमप्रकाश मालवीय ने बताया कि जहां पर कालोनाइजरों द्वारा कालोनी काटी जा रही है। वह जमीन ज्ञानेंद्र कुमार के नाम दर्ज है और इस जमीन में किसी भी हालत में बगैर नक्शा पास कराए प्लाटिंग नहीं की जा सकती है। बताया गया कि वर्तमान में ज्ञानेंद्र कुमार जैन बड़ी मंडी दिल्ली में रहते है। विभाग की कार्रवाई से नगर में अन्य कई स्थानों पर बगैर नक्शा पास कराए प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। जेई ने बताया कि उनके संज्ञान में है कि नगर में अभी कई कालोनी अवैध है। जिन पर विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई होगी। शुक्रवार को सील हुई कॉलोनी में करीब 7000 वर्ग मीटर जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed