फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   78 lakh property attached to gangster and his four brothers

गैंगेस्टर और उसके चार भाइयों की 78 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
78 lakh property attached to gangster and his four brothers
गैंगेस्टर और उसके चार भाइयों की 78 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

धामपुर। जिलाधकारी उमेश कुमार मिश्रा के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दुपहर बाद धामपुर नगरपालिका के सदस्य गैंगेस्टर अफसर कुरैशी और उसके चार भाइयों की 78 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। बताया गया कि वे लोग डरा धमकाकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किया था। हालांकि अफसर कुरैशी जेल में है। प्रशासन ने संपत्ति को कुर्क करने के बाद वहां बोर्ड लगा दिया है। इस संपत्ति को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने तहसीलदार की सुपुर्दगी में दिया है।

एसडीएम धीरेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई से पहले पुलिस प्रशासन ने मोहल्ला बंदूकचियान में मुनादी कराई। बताया गया कि प्रशासन की ओर से गैंगेस्टर और उसके चारों भाइयों की संपत्ति को डीएम के आदेश पर कुर्क किया जा रहा है। बकौल एसडीएम, जिलाधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद यह कार्रवाई हुई है। बताया गया कि आरोपी अफसर कुरैशी धामपुर नगर पालिका में सदस्य है और वह गोकशी के मामले में वांछित है। उसके खिलाफ कई वाद कोर्ट में विचाराधीन हैं। गैंगस्टर अफसर कुरैशी गिरोह बंद बदमाश है, जो गिरोह बनाकर लोगों को डरा धमका कर अवैध रूप से संपत्ति एकत्र करता है। लोगों से अवैध वसूली करता है। प्रशासन ने अफसर कुरैशी और उनके चार भाइयों मुन्ना, असलम, अकरम व अमजद पुत्र अजमल की संपत्ति के रूप में दो अलग अलग करीब 170 गज में बने मकान, एक महिंद्रा पिकअप, दो बाइक आदि सामान को कुर्क किया गया है। इस मौके पर सीओ अजयकुमार अग्रवाल, कोतवाल क्राइम राजेश कुमार तिवारी, महिला पुलिस चौकी की प्रभारी सुनीता दाहिया व राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed