{"_id":"6840972869716fa4e1038ed8","slug":"730-lakh-ru730-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-saudi-arabiapees-cheated-in-the-name-of-sending-to-saudi-arabia-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151488-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर 7.30 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर 7.30 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव जिकरीवाला निवासी एक व्यक्ति व उसके चार अन्य साथियों को सऊदी अरब भेजने के नाम पर सात लाख 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी पीड़ित शाहबुद्दीन ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मिरशाद खान नामक व्यक्ति ने एक माह पूर्व उसके मोबाइल फोन पर सऊदी अरब में नौकरी की भर्ती का मैसेज आया। मैसेज में एक व्यक्ति से एक लाख 30 हजार रुपये लेना तय किया।
उस व्यक्ति ने सऊदी अरब में आठ घंटे ड्यूटी और 1600 रियाल मासिक वेतन, खाना व ओवर टाइम कंपनी का अलग बताया था। पांचों व्यक्तियों से सात लाख तीस हजार रुपये फोन के माध्यम से अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है करीब डेढ़ माह बीतने के बाद आरोपी ने उन सभी का फर्जी वीजा बनवा दिया। आरोपी ने उन्हें विदेश नहीं भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। तब उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।
सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।