{"_id":"6a57df1d8cc50fd03a03bdab","slug":"72-work-on-najibabad-kotdwar-highway-completed-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-185083-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच हाईवे का 72 प्रतिशत काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच हाईवे का 72 प्रतिशत काम पूरा
विज्ञापन
नजीबाबाद-बड़िया क्षेत्र में निर्माणाधीन टोल प्लाजा। संवाद
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच हो रहा है। फोरलेन की एक साइड कोटद्वार तक पूरी हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक हाईवे का 72 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। अक्तूबर माह के अंत तक कार्य पूरा होने की संभावना है। इससे पौड़ी, मेरठ आने-जाने वाले वाहनों की राह आसान होगी।
मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद-कोटद्वार तक के बीच दूरी करीब 25 किमी है। नजीबाबाद से कौड़िया वन क्षेत्र तक करीब 24 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण व फोरलेन रूप में चौड़ीकरण किया जाना है। नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच करीब 72 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। हाईवे अथॉरिटी ने मथुरापुर मोर क्षेत्र के खैरा ढाबे से कोटद्वार तक करीब सात किमी हाईवे का वन-वे निर्माण पूरा कर यातायात संचालन के लिए खोल दिया है। हालांकि सूखरो नदी, कौड़िया वन क्षेत्र और जाफरा चौकी के बीच पुलिया का निर्माण भी अधूरा है।
हाईवे ने अस्थायी रूप से सड़क निर्माण कर यातायात के लिए खोल दिया है। करीब 28 प्रतिशत काम अक्तूबर माह तक पूरा हुआ तो दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार, काशीपुर से नजीबाबाद होकर पौड़ी आने-जाने वाले वाहनों की राह आसान होगी। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच हाईवे को 72 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।