फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिजिल्स रुबेला टीकारण में सहयोग करे सभी विभाग : डीएम

मिजिल्स रुबेला टीकारण में सहयोग करे सभी विभाग : डीएम

Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मिजिल्स रुबेला टीकारण में सहयोग करे सभी विभाग : डीएम
रुबेला टीकारण में सहयोग करे सभी विभाग : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि मीजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। इस अभियान में सहयोग नहीं देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को डीएम कलक्ट्रेट में पूर्ति विभाग, नगर पालिकाएं, नगर पंचायतों, राष्ट्रीय कैडिट कोर, परिवहन विभाग, उत्तर रेलवे, जिला मनोरंजन कर विभाग, जिला गन्ना विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, व्यापार मंडल, ईंट भट्टा एसोसिएशन, शिक्षा विभाग, जिला सूचना विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृष्णा कॉलेज, विवेक कॉलेज के जुडे़ अधिकारियों, पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों को मीजिल्स रुबेला अभियान से संबंधित कार्य दिए गए हैं। वे उन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि जिले में 26 नवंबर से इस अभियान की शुरुआत होगी। इसके अंतर्गत नौ माह से लेकर 15 साल तक करीब 14 लाख बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग की सहायता करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि रुबेला एक संक्रामक रोग है जो वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। उन्होंने बताया कि रुबेला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। डीएम ने जिला कार्यक्रम विभाग को निर्देश दिए कि जनपद की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए आईपीसी, माता बैठक, सामुदायिक बैठक आदि करें। उन्होंने पराग डेरी प्रबंधक को निर्देश दिए कि मीजिल्स रुबैला अभियान से संबंधित पोस्टर/बैनर बनवाकर उन्हें दूध वाहनों पर लगवाएं। इस अवसर पर एसीएमओ शैलेष जैन, डॉ. ईशा गोयल, एआरओ पवन कुमार, डॉ. आरिफ, जिला मनोरंजन अधिकारी अजय कुमार कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार, गुलफाम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed