{"_id":"5b5a1bc44f1c1b49748b7101","slug":"71532632004-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फव्वारा सिंचाई प्रणाली पर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फव्वारा सिंचाई प्रणाली पर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। उद्यान विभाग की ओर से चल रही विभिन्न योजनाओं में किसानों को अनुदान दिया जाना है। जिसके लिए आवेदन मांगे जाने लगे हैं। बागवानी, सब्जी उगाने से लेकर फव्वारा सिंचाई प्रणाली पर अनुदान की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तह आम, अमरूद, लीची की बागवानी और केला-गन्ना की खेती में टपक सिंचाई पद्धति की स्थापना पर 26504 रुपये से 116000 तक अनुदान दिया जाएगा। हरी पत्तेदार सब्जियों चना, मटर, सरसों, आलू आदि की सिंचाई फव्वारा पद्धति करने पर 25186 रुपये से 69528 रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत आती है। जिस पर लागत का 80 से 90 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में जनपद में कुल 413 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है। जिसके लिए 233 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। योजना से जनपद के लगभग पांच किसानों को लाभ मिलेगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाना है। किसान पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट यूपी एग्रीकल्चर डॉट कॉम पर पंजीकरण कराना होगा।