{"_id":"5b50df7b4f1c1b466d8b5cb1","slug":"71532026747-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त का नजीबाबाद दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त का नजीबाबाद दौरा
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने दिए सतर्कता के निर्देश
नजीबाबाद । आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने नजीबाबाद और कोटद्वार आरपीएफ चौकी का निरीक्षण किया। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सतर्कता के साथ सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
रेलवे पुलिस बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त डीआर राम ने आरपीएफ नजीबाबाद और कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया। आरपीएफ प्रभारी इंद्रकांत शर्मा, एएसआई महावीर सिंह नेगी, निरंकार सिंह, वासुदेव और नरेंद्र कुमार की उपस्थिति में सहायक सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ के अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अफसरों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, संदिग्ध यात्रियों और सामान की चेकिंग करने और यात्रियों में अपना विश्वास जगाने के निर्देश दिए। आरपीएफ स्टाफ की कमी को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।