फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आप नेता पर प्रधानाचार्या से अभद्रता का आरोप, तहरीर दी

आप नेता पर प्रधानाचार्या से अभद्रता का आरोप, तहरीर दी

Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
आप नेता पर प्रधानाचार्या से अभद्रता का आरोप, तहरीर दी
आप नेता ने प्रधानाचार्या से की अभद्रता
विज्ञापन

अफजलगढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या से अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और सीओ को ज्ञापन सौंपा। चेताया यदि प्रधानाचार्या से अभद्रता करने वाले आप नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को बड़ी संख्या में नागरिक सीओ कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने आप नेता निर्मल मिश्रा पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि बीते दिनों प्रधानाचार्या के खिलाफ विभागीय जांच आई थी। इस दौरान आरोपी नेेता ने प्रधानाचार्या से अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के वातावरण को बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

इस दौरान भीम सिंह रावत, राकेश सिंह एडवोकेट, रोहिताश सिंह सैनी, त्रिवेंद्र चौहान, संजय चौहान, विपिन कर्णवाल, राधा चौहान, ऋषिपाल सिंह, ज्ञान चंद प्रजापति, राजेश सिंह, सीताराम, अफजाल, हरिओम सिंह, एडवोकेट, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी, भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, आप नेता निर्मल मिश्रा ने कहा कि उनकी शिकायत पर प्रधानाचार्या के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। वह इससे खिन्न हैं, उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed