{"_id":"5a5501154f1c1bee6a8b88e3","slug":"71515520277-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौपा
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर) । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने मंगलवार को तहसील में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन एसडीएम धामपुर को सौंपा है। ज्ञापन में चेताया कि यदि सरकार ने लेखपालों की समस्या का जल्द निदान नहीं किया तो आंदोलन होगा।
मंगलवार को लेखपाल तहसील के सभाकक्ष में एकत्र हुए। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जब प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी जमीनों के माफियों से कब्जा मुक्त कराने को टास्क फोर्स कमेटी का गठन कर एंटी भूमाफिया अभियान चलाया गया है। तब से लेखपाल की जान खतरे में है। टास्कफोर्स कमेटी में शामिल अधिकारी कुछ नहीं कर रहे है। इन कमेटी में शामिल अधिकारियों ने सरकारी जमीनों का सीमांकन कराने, कब्जामुक्त कराने और माफियाओं पर कार्रवाई के लिए पुलिस में भी रिपोर्ट कायम कराने का जिम्मा अकेले लेखपाल के ऊपर थोप रखा है। इस दौरान संघ ने प्रदर्शन कर प्रदेश के सीएम को दस सूत्री ज्ञापन ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लेखपालों की हुई हत्या के मामले में आरोपियों को सजा दिलाने, मृतक लेखपालों के परिवार को समस्त देयकों का भुगतान, मृतक के आश्रितों को 20-20 लाख की आर्थिक मदद करने, तहसील मुुख्यालयों पर राजस्व पुलिस चौकियों की स्थापना कराने, अवैध खनन के प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ पुलिस दर्ज रिपोर्ट लेखपाल से न कराकर तहसीलदार से कराने आदि मांगों को पूरा कराने की मांग की है। प्रदर्शन में मंत्री डेबिड कुमार, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार, ब्रह्म सिंह रवि, सतेंद्र कुमार, बेनीराम सिंह, तेजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह रहे।