{"_id":"598cace64f1c1b593e8b456b","slug":"71502391526-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतपुर में फैला हाईवोल्टेज करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतपुर में फैला हाईवोल्टेज करंट
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती । गांव जीतपुर में हाई वोल्टेज करंट फैलने से कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
गांव जीतपुर को 10-10 केवीए ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर रूकन राजपूत के घर के सामने रखे ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वोल्टेज करंट फैल गया। जिससे कई ग्रामीणों के टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, इनवर्टर आदि विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सौफतपुर बिजलीघर को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों पंकज, संजय, यासीन, नूर हसन का कहना है कि विद्युत निगम कर्मचारियों को वोल्टेज तेजी से घटने-बढ़ने की स्थिति से अवगत करा दिया गया था। इसके बावजूद विद्युत कर्मियों ने सुध नहीं ली। उधर, नवनीत कुमार का कहना है कि फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।