{"_id":"5c4f5549bdec22739402a45e","slug":"61548703049-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में खोले जाएंगे 24 आरोग्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में खोले जाएंगे 24 आरोग्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में खोले जाएंगे 24 आरोग्य केंद्र
बिजनौर। जिलेवासियों को स्वस्थ रखने के लिए जनपद में आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इस दौरान किसी गंभीर बीमारी के लक्षण मिलने पर पीड़ित को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर आरोग्य केंद्र होंगे।
जिले में कुल 12 प्राथमिक और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। शासन के निर्देश पर इन पर आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसके लिए सीएचसी एवं पीएचसी पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी पर एक-एक आरोग्य केंद्र खोले जाने हैं। आयुष्मान योजना के तहत जिले में खोले जा रहे आरोग्य केंद्रों में 30 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में किसी भी गंभीर बीमारी के शुरुआती लक्षण मिलने पर पीड़ित को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इन केंद्रों में एक कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, एक लैब टेक्नीशियन और एक एएनएम की तैनाती की जाएगी। स्टाफ की तैनाती के साथ-साथ रंगाई-पुताई, सेंटर में लैब, शुगर की जांच के लिए ग्लूकोमीटर, ब्लड प्रेशर की जांच के लिए बीपी मशीन, पल्स रेट की जांच करने की मशीन, ब्लड की जांच आदि की सुविधा मिलेगी।
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर आने वाले व्यक्ति की पूरी स्क्रीनिंग करेगा। इस दौरान यदि कोई बीमारी सामने आती है तो उसे जिला अस्पताल या फिर अन्य हायर सेंटर के लिए भेजा जाएगा। ताकि संबंधित व्यक्ति को उचित इलाज मिल सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसके निगम ने बताया सभी सीएचसी पीएचसी की वर्तमान स्थिति से शासन को अवगत कराया गया है। जल्द ही आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे।