{"_id":"5b50e7e54f1c1b3a748b5bb0","slug":"61532028901-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई ठप कर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई ठप कर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ओवर लोड ट्रांसफार्मर के पंद्रह दिन में तीन बार फुंकने पर सरकड़ी अजीज के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को जोया बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई ठप कर प्रदर्शन किया। साथ ही जेई का घेराव किया। बाद में जेई के एसडीओ से बात कराने पर ग्रामीण शांत हुए।
डिडौली थानाक्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में दो ट्रांसफार्मर लगे है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड कर दिया गया है। जबकि दूसरे पर ट्रांसफार्मर पर लोड कम है। यही वजह है कि पिछले पंद्रह दिनों में ओवरलोड ट्रांसफार्मर तीन बार फुंक चुका है। इस बात को लेकर गुस्साए ग्रामीण गुरुवार को जोया बिजलीघर पहुंचे। जहां बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई ठप कर दी। जेई को घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों ट्रांसफार्मर पर लोड बराबर बराबर किया जाए। बाद में जेई अब्दुल सलाम ने ग्रामीणों की मोबाइल पर एसडीओ से बात कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं शाम को एसडीओ ने गांव का दौरा भी किया। इस दौरान कृष्णगोपाल सिंह, अरविंद लिट्ट, विजेंदर सिंह, छुट्टन सिंह, अनिल सिंह, दक्षराज सिंह, हरपाल सिंह, ओमवीर सिंह, कुलजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह, पुष्पेंद्र लिट्ट आदि मौजूद रहे।