{"_id":"5b2957054f1c1b8c278b6b7c","slug":"61529435909-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से लेन-देन करें कृषि कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से लेन-देन करें कृषि कार्ड धारक
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
समय से लेन-देन करें कृषि कार्ड धारक
बिजनौर। पंजाब नेशनल बैंक की समीक्षा बैठक में सभी कृषि कार्ड धारकों से समय से लेन-देन एवं ब्याज जमा करने की अपील की गई। इसमें 49 शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।
जिला अग्रणी बैंक कार्यालय पर पंजाब नेशनल बैंक की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए आगरा शाखा के महाप्रबंधक बीएस मान ने कहा कि बैंक अधिकारी कृषि कार्ड धारकों से समय से लेन-देन कर एनपीए ऋण वसूली पर अधिक जोर दें, जिससे उन्हें कम से कम चार प्रतिशत ब्याज ही देना पड़े। मंडल अध्यक्ष पी. महेंद्र ने कहा कि एनपीए में अधिकाधिक ऋण वसूली कर खातों को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित किए जाए। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक अपने सभी ग्राहकों/ऋणियों को यथासंभव सहायता करने के लिए कृत संकल्तिप हों। जिससे ग्राहकों को बैंक की योजनाओं का लाभ मिल सके। महेंद्र ने सभी कार्ड धारकों से समय से लेन-देन करने को कहा जिससे कि केवल चार प्रतिशत ब्याज देना पड़े।
निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 जून को
बिजनौर। वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से 24 जून को बिजनौर क्लब में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि चिकित्सा शिविर में नगर के प्रसिद्ध फिजीशियन डा. सत्यपाल सेतिया एवं डा. आरती सेतिया द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से जांच तथा डा. अमित अग्रवाल द्वारा हड्डी एवं जोड़ों के रोग की जांच कर मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।