फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रॉफी चूमने का एहसास काफी सुखद - रिमझिम

ट्रॉफी चूमने का एहसास काफी सुखद - रिमझिम

Wed, 30 May 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी चूमने का एहसास काफी सुखद - रिमझिम
नजीबाबाद। उपलब्धियों की सीढ़ियों के पहले पायदान पर ट्रॉफी चूमने का एहसास काफी सुखद था। मगर लक्ष्य निरंतर आगे बढ़ना है। चाहे जो हो, जीवन में कुछ करके दिखाना है। यह बात कही आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा की होनहार छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील की सीमा से सटे उत्तराखंड के शहर कोटद्वार निवासी कारोबारी नीरज अग्रवाल की पुत्री रिमझिम अग्रवाल ने छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रिमझिम ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा को ऑल इंडिया स्तर पर टॉप किया। अपने साथ साथ स्कूल को बड़ी उपलब्धि दिलाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने होनहार रिमझिम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कुछ ही पलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं, परिजनों, शुभचिंतकों, सहपाठियों और मीडिया ने रिमझिम की एक झलक पाने और बात करने के लिए घेर लिया। कोई पीठ थपथपा रहा था, कोई मिठाई खिला रहा था, तो कोई साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। बगैर ट्यूशन उपलब्धि हासिल करने वाली रिमझिम ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत से ज्यादा पिता नीरज अग्रवाल, मां अनामिका अग्रवाल, बड़े भाई नमन अग्रवाल, प्रधानाचार्य अजीत सिंह के प्रोत्साहन को दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed