{"_id":"5b0da8544f1c1b9c6e8b53f1","slug":"61527621716-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के सियासी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के सियासी समीकरण
Updated Wed, 30 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा का चुनाव खत्म होते ही सपा व भाजपा के नेताओं व मंत्रियों की फौज वापिस चली गई हैं। जीत को लेकर दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता समीकरण बैठाने में जुटे है। बूथों के वोट की गुणा भाग की जा रही है। मतदान की खास बात यह है कि दोनों दलों के नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। एक मुस्लिम नेता की माने तो भाजपा को इलाके का मुस्लिमों का भी अच्छा खासा वोट मिला है। इसे लेकर भाजपा नेताओं के चेहरे खिले हुए हैं।
नूरपुर विधानसभा चुनाव को लिए भाजपा के कई नेता व मंत्री क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे।सपा के भी कई एमएलसी व विधायक भी क्षेत्र में कैंप किए हए थे। दोनों दलों ने नेताओं को बिरादरी के वोट साधने के लिए लगा रखा था। चुनाव खत्म होते ही दोनों दलों के नेता वापिस लौट गए थे। चुनाव खत्म होते ही दोनों दलों के नेता हार जीत के समीकरण बैठाने में जुट गए है। बूथों पर पड़े वोटों को गुणा भाग करने का खेल शुरू हो गया है। गली मोहल्ले हो या चौराहे हर जगह लोग दिन भर चुनाव पर चर्चा करते रहे। गांवों में चौपाल लगाकर चुनाव को लेकर बहस चलती रही । नूरपुर क्षेत्र के एक कद्दावर मुस्लिम नेता की माने तो भाजपा को मुस्लिमों का आठ से दस हजार वोट मिला है। सपा प्रत्याशी नईमुलहसन से नाराज व भाजपा से तमाम मुस्लिमों ने भाजपा को वोट दिया है। कई ग्राम प्रधान व मुस्लिम नेता इस काम में लगे थे। ईद की तैयारी की वजह से बाहर काम करने वाले मुस्लिम लोग वोट डालने नहीं आए। इन वोटों का भी चुनाव पर असर दिखाई देगा। इस लेकर सपा के खेमे में बेचैनी है। भाजपा व सपा दोनों दलो के नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया के मुताबिक नूरपुर में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर तबके का भाजपा को वोट मिला है।विधायक स्वर्गीय लोकेंद्र चौहान की सहानुभूति को खूब वोट मिला हैं। चुनाव भाजपा के पक्ष में हैं।