{"_id":"5ac518eb4f1c1bd3618b565d","slug":"61522866411-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर टहल रही छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर टहल रही छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी आकाश माहेश्वरी ने बताया कि जब उसकी बहन यशी माहेश्वरी मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद हाइवे पर टहल रही थी तो इस दौरान उसके पीछे से गली से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से 15 हजार की कीमत का मोबाइल छीन कर नगीना चौक की ओर से फरार हो गए। घटना होने पर उसकी बहन ने शोर मचाया। पर कोई मदद को आगे नहीं आया। पिछले कई दिनों से बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस से ऐसी घटनाओं पर रोक लगा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले बाइक सवार तीन बदमाश दुर्गा बिहार कालोनी निवासी दारोगा की पत्नी और उनकी साली से 35 हजार की नकदी और करीब डेढ़ लाख के गहनों से भरे पर्स को लूट कर ले गए थे।