{"_id":"5a95a6ca4f1c1b2d068b90c3","slug":"61519757002-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक सवार पर बाघिन ने हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईक सवार पर बाघिन ने हमला किया
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघिन ने बाइक सवार पर हमला किया
कालागढ़। कालागढ़ भिक्कावाला वादीगढ़ मार्ग पर सोमवार की रात में कल्लूवाला निवासी मंगत सिंह पर बाघिन ने हमला कर दिया।
पीड़ित मंगत सिंह ने बताया कि रोज की तरह भिक्कावाला तिराहे पर से वह अपने घर कल्लूवाला के लिए बाइक से चला। जैसे ही वह गांव से आगे नहर पर पहुंचा, वहां से कोई जीव सड़क पार कर खेत में आ गया। बाइक जैसे ही खेत के पास पहुंची, वहां सड़क पर बाघिन का बच्चा सामने आ गया। घबराहट में बाइक का हार्न बज गया। आवाज सुनते ही बाघिन ने गन्ने के खेते से ही छलांग मारकर बाइक सवार पर हमला बोल दिया। बाइक सवार ने शोर मचाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। चीखपुकार सुनकर पास के बिजली घर से कर्मचारी बाहर आ गए। सभी के शोर मचाने पर बाघिन बच्चे के साथ खेत में चली गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।