फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीडीओ ने खुले में शौच करते ग्रामीणों को पकड़ा, ग्रामीणो ने दौड़ाया

बीडीओ ने खुले में शौच करते ग्रामीणों को पकड़ा, ग्रामीणो ने दौड़ाया

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने खुले में शौच करते ग्रामीणों को पकड़ा, ग्रामीणो ने दौड़ाया
हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा में बीडीओ को निरीक्षण के दौरान कुछ ग्रामीणों को खुले में शौच करते हुए पकड़ना भारी पड़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीओ पर ग्राम प्रधान से हमसाज होकर शौचालयों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए घेराव कर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जांच टीम को दौड़ा लिया व गांव से भगा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा मे भारत स्वच्छता मिशन के तहत गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया। शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा टीम के साथ गांव में साफ सफाई का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बीडीओ के अनुसार उन्होंने गांव में जाते समय गांव के बाहर कुछ लोगों को खुले में शौच करते ग्रामवासियों को पकड़ लिया और कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इससे गुस्साए ग्रामवासी मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने बीडीओ का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामवासी डालचंद, बिजेंद्र सिंह, बेगराज सिंह, योगेश कुमार, हीरा सिंह, बबलू, अमरीक सिंह आदि ने आरोप लगाया कि बीडीओ व ग्राम प्रधान की सांठगांठ से गांव में घटिया सामग्री का प्रयोग कर शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालयों का प्रयोग करते समय गिरने का भय बना रहता है। इसलिए उन्हे मजबूर होकर खुले में शौच जाना पड़ता है। गुस्साएं ग्रामवासियों ने जांच टीम को दौड़ा लिया और गांव से भगा दिया। बीडीओ डा.सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि गांव में शौचालयों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed