{"_id":"5c7ec556bdec22141d19d1a8","slug":"51551811926-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू किरतपुर हल्दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू किरतपुर हल्दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू का किरतपुर रेलवे स्टेशन पर धरना
किरतपुर/हल्दौर। गन्ना भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे किसानों ने भाकियू जिला संगठन के आह्वान पर किरतपुर रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। भाकियू के गोरिल्ला युद्ध की घोषणा के चलते किरतपुर में भी भाकियू के कार्यकर्ता स्टेशन पर रहे। सीओ अरुण कुमार, किरतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मय फोर्स स्टेशन रहे। गढ़वाल एक्सप्रेस के गुजर जाने के बाद किसानों के द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं करने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष देवदत्त शर्मा का कहना है कि जिला नेतृत्व के आदेश पर मंगलवार को किरतपुर रेलवे स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ता पहुंच गए। हालांकि शाम पांच बजे तक जिला नेतृत्व ने रेल रोकने का आदेश नहीं दिया। हालांकि धरना शांतिपूर्ण रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं में विरेंद्र, नरदेव, सुमित, पदमवीर, मशरूर शेख, दिनेश, मूला सिंह, ऋषिपाल सिंह, फतेहवीर सिंह, बाबूराम राजपूत, धारा सिंह, मुकुल राजपूत, बुद्ध सिंह, राजपाल सिंह, देशराज सिंह, विपिन, शैलेंद्र, जहीर, धनश्याम, सुखवीर आदि रहे। वहीं, हल्दौर में भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गोल बाग चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों ने कहा बिलाई चीनी मिल पर 215 करोड़ बरकातपुर चीनी मिल पर करीब 175 करोड़ चांदपुर व बिजनौर चीनी मिलों पर करीब 42 करोड़ रुपये बकाया है। भाकियू कार्यकर्ता बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर गत 65 दिनों से चांदपुर में अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। इससे खफा होकर मंगलवार को भाकियू के किसानों ने गोल बाग चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में शाम करीब छह बजे पहुंचे संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जब तक चीनी मिल गन्ना का भुगतान अदा नहीं करेंगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार व संचालन जितेंद्र कुमार ने किया। धरने में सुनील प्रधान, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल कुमार, रविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, डालचंद, महेंद्र पाल सिंह आदि रहे।