{"_id":"5c7d7389bdec2214655576a4","slug":"51551725449-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं प्रधानमंत्री : भारतेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं प्रधानमंत्री : भारतेंद्र
Tue, 05 Mar 2019 12:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग शिविर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर जिले के 20 दिव्यांगों को मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल एवं अन्य कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद भारतेंद्र सिंह ने दिव्यांगों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
सोमवार को विकास भवन में दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद भारतेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर चलकर सभी वर्गों का विकास कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए। इसके लिए काफी प्रयास किये जा रहे हैं और अनेक विकासपरक योजनाएं चलाकर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि शासन की मंशा है कि सभी दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिले। इस अवसर पर परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी कृष्णा मोहन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश विश्वकर्मा, जितेंद्र राजपूत, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।