फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 हजार से ऊपर के 2600 बकाएदारों को नोटिस जारी, 14 दिन में बकाया जमा न होने पर कटेगी आरसी

10 हजार से ऊपर के 2600 बकाएदारों को नोटिस जारी, 14 दिन में बकाया जमा न होने पर कटेगी आरसी

Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 हजार से ऊपर के 2600 बकाएदारों को नोटिस जारी, 14 दिन में बकाया जमा न  होने पर कटेगी आरसी
10 हजार से ऊपर के 2600 बकाएदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकायादारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 10 हजार से ज्यादा की बकाया होने पर धामपुर डिवीजन प्रथम में करीब 2600 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिसों के माध्यम से चेताया गया है कि यदि उनके स्तर से नोटिस प्राप्त होने के 14 दिन के अंदर बकाया जमा नहीं किया गया तो उनकी आरसी काट कर तहसील को भेज दी जाएगी। वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से चल रही सरचार्ज समाधान योजना के भी अब केवल तीन दिन ही बचे हैं। समय बीतने के बाद फिर उपभोक्ता चाह कर भी योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
धामपुर डिवीजन प्रथम के एक्सईएन वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से बिजली के बकायादारों को लाभ दिलाने के लिए 31 जनवरी तक सरचार्ज समाधान योजना लागू की गई थी। योजना के बंद होने के केवल तीन दिन और शेष रह गए हैं। इस योजना में कुल बकाया का 30 प्रतिशत धनराशि जमा कर पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण कराने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं को यह बकाया तीन किश्तों को जमा करने का विकल्प दिया गया है। एक्सईएन ने कहा कि योजना के बंद होने के बाद निगम की ओर से बकाया को वसूलने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक डिवीजन में 10 हजार से ज्यादा की बकाया वाले 2600 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिसों में हिदायत दी जा रही है कि बकायादार नोटिस प्राप्त होने के 14 दिन के अंदर बकाया को हर हाल में जमा कर दें। ऐसा न किए जाने पर निगम की ओर से उनकी आरसी काट कर तहसील को भेज दिया जाएगा। आरसी कट जाने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को निगम से कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। आरसी के तहसील में जाने पर तहसील के अधिकारी ही उनकी चल/अचल संपत्ति को नीलाम कर बकाया को जमा कराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed