{"_id":"5b71e2d942c79254e41a3f76","slug":"51534190297-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले रामडोल कमेटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले रामडोल कमेटी के सदस्य
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पांच सितंबर को निकलने वाली रामडोल शोभायात्रा को लेकर रामडोल कमेटी के सदस्य एसडीएम व नगर पालिका के प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह से मिले। सदस्याें ने बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं के समाधान की मांग की। ईओ ने कमेटी के सदस्यों को समाधान का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला कोट स्थित रियासत मंदिर से शरु होकर नगर में निकाली जाने वाली रामडोल शोभायात्रा हर साल की तरह ही इस बार भी धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा निकालने की तैयारियों को लेकर धार्मिक रामडोल कमेटी के सदस्यों ने नगर पालिका में एसडीएम व नगर पालिका के प्रभारी ईओ से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। कमेटी अध्यक्ष कपिल शर्मा ने शोभायात्रा निकालने से पहले सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस पर ईओ ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान मनोज अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी, अनुज शर्मा, वासु दीक्षित, विवेक शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।