फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हमलावरों की गिरफ्तारी को एसपी कार्यालय पर प्रजापति समाज का प्रदर्शन

हमलावरों की गिरफ्तारी को एसपी कार्यालय पर प्रजापति समाज का प्रदर्शन

Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी को एसपी कार्यालय पर प्रजापति समाज का प्रदर्शन
अमरोहा। नौ दिन बाद भी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रजापति समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतवानी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को महासभा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। एसपी को ज्ञापन सौंपकर वक्ताओं ने कहा कि 11 जुलाई की रात शादी समारोह से लौटते समय सेवानिवृत्त शिक्षक श्योनाथ सिंह को कुछ लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जेब में रखी मोबाइल, नगदी और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर लोगों ने उन्हें सीएचसी धनौरा में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के नौ दिन बाद पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि हमलावर पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस हमलावरों से हमसाज हो गई है। चेतावनी दी कि पुलिस की हीला-हवाली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज आंदोलन को सड़कों पर उतरेगा। दौरान राजा रामजी, लेखराज सिंह, राम सिंह, जय सिंह, श्याम सिंह, राधेश्याम सिंह, नवनीत सिंह गोला, शीशराम सिंह, अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed