{"_id":"5b47b32d4f1c1b00278b6189","slug":"51531425581-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 से ज्यादा बड़े बकाएदारों से 35 लाख वसूलेगी नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 से ज्यादा बड़े बकाएदारों से 35 लाख वसूलेगी नगर पालिका
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जलकर व गृहकर के 300 से ज्यादा बड़े बकाएदारों से नगर पालिका ने 35 लाख रुपये वसूलने की तैयारी कर ली है। इससे एक ओर जहां पालिका की आय में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं इसके बदले लोगों को ज्यादा सहूलियतें देने की बात पालिका के अधिकारी कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद अमरोहा के पास कुल 35 हजार संपत्तियां हैं। इनमें से दस फीसदी से ज्यादा गृहकर व जलकर से माफी के दायरे में आते हैं। शेष से वसूली के लिए कर निरीक्षक व कर अमीन दिन रात दौड़ लगा रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा वसूली कर पालिका की आय बढ़ाई जा सके। कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल ने बताया कि दस हजार रुपये से गृह कर व जल कर के 306 बड़े बकाएदारों की सूची बनाई गई है। जिनसे 35 लाख रूपये की वसूली की जानी है। उन्होंने बताया कि कर वसूली के लिए 25 बड़े बकाएदारों को फाइनल नोटिश भेजे गए हैं। अब शुल्क जमा करने में आनाकानी की गई तो इनके खिलाफ कार्रवायी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में जहां कामर्शियल गतिविधियां चल रहीं हैं। वहां कर वसूली को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।