{"_id":"5a4e71244f1c1baa268b7a7b","slug":"51515090212-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति ने लेखपाल पर लगाया प्रशासन को गुमराह करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति ने लेखपाल पर लगाया प्रशासन को गुमराह करने का आरोप
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मुुबारकपुर में कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित करना प्रशासनिक अधिकारियों के लिए खासा मुश्किल साबित हो रहा है। दरअसल राम प्रधान पति ने प्लांट स्थापित करने में हो रहे विलंब के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि लेखपाल द्वारा ग्राम समाज की जमीनों से अवैध कब्जे नहीं हटवाए जा रहे हैं और प्लांट के लिए तालाब की जमीन ही दर्शाई जा रही है।
मुबारकपुर की प्रधान सायमा के पति मो.जाकिर ने बताया कि क्षेत्रीय लेखापाल बलराम राजवंशी ने प्रशासन को गुमराह करते हुए कूड़ा निस्तारण संयंत्र के लिए तालाब की भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट दी। मौके पर मौजूूद तकनीकी अधिकारियों का तर्क था कि जो जमीन चिह्नित की जा रही है, उस पर प्लांट स्थापित नहीं हो सकता। प्रधान पति का आरोप है कि लेेखपाल द्वारा ग्राम समाज की समतल भूमि की पैमाइश नहीं की गई। प्रधान के पति ने एसडीएम से पंचायत हित में मौका मुआयना कर अपने समक्ष ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश कराकर संयंत्र स्थापित कराने की मांग की। उधर, लेखपाल बलराम राजवंशी ने प्रधान पति के आरोप को गलत बताते हुए मनमानी करने की बात कही।