{"_id":"5a1084514f1c1bd9538be1d8","slug":"51511031889-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या रही कम
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद स्कूल में नहीं पहुंचे बच्चों
हल्दौर(बिजनौर)। गांव खासपुरा के स्कूल में शुक्रवार को एलटी लाइन के तार टूटकर गिरने से कई बच्चे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए थे। स्कूल स्टाफ ने लाइन ठीक करने पहुंचे लाइनमैनों से नोकझोंक की और विद्युत पोल स्थानांतरित कराया। हादसे के बाद शनिवार को स्कूल में बच्चों की संख्या बहुत कम रही।
गांव खासपुरा में स्थित गुुरु गोविंद सिंह खालसा हाईस्कूल के मुख्य द्वार के निकट एलटी लाइन का पोल है। स्कूल के सामने धामपुर शुगर मिल के कांटा भी लगा है। स्कूल स्टाफ का आरोप है कि रोजना गन्ना सेंटर से ट्रैक्टर ट्रॉली को गन्ने से ओवर लोड भरकर ले जाते हैं। शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूल परिसर में एलटी लाइन के तार टूटकर गिर गए थे। हादसे से स्कूल के आंगन में पढ़ रहे कई बच्चे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए थे। हादसे के कारण शनिवार को बच्चों की उपस्थिति भी कम रही। शनिवार की सुबह टूटे विद्युत पोल, लाइन को सही करने के लिए टीम पहुंची तो स्कूल स्टाफ ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई, विद्युत पोल स्थानांतरित कराया। इसके बाद पैजनियां पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे व मामले की जांच की। उन्होंने मिल कांटा लिपिक को जमकर हड़काया और ट्रैक्टर ट्रॉली में अधिक मात्रा में गन्ना भरवाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने मिल कांटा हटवाने के लिए एक शिकायती पत्र मिल अधिकारियों को प्रेषित किया है।